पर्यवेक्षित अध्ययन विधिJagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Thursday, January 30, 2020

पर्यवेक्षित अध्ययन विधि


Pryevekshit adhyayan vidhi
Pryevekshit adhyayan vidhi




पर्यवेक्षित अध्ययन विधि, जो कुशल शिक्षक के निरीक्षण और निर्देशन में सम्पन्न होती है। बॉसिंग-“विद्यार्थी का समुचित निर्देशन, ताकि वह कक्षा में अध्यापक के निर्देशन में काम करता हुआ स्वाध्याय की कुशल विधियों से परिचत हो सके और उन पर अधिकार प्राप्त करके उनका कुशल प्रयोग कर सके।" विद्यार्थी को योग्य निर्देशन द्वारा शिक्षण-विधियों से परिचित कराकर कुशल बनाना। बॉसिंग " कुशल शिक्षक के निर्देशन से उच्च स्तरीय प्रदत्त कार्य को पूर्ण करने के लिए कुशल अध्ययन की तकनीकियों को समझने और उन पर अधिकार प्राप्त करने का नाम ही पर्यवेक्षित अध्ययन है।"

बाईनिंग व बाईनिंग "मेज या दराजों के चारों ओर बैठे हुए कार्यरत समूह या कक्षा के शिष्यों का शिक्षक द्वारा पर्यवेक्षण करना ही पर्यवेक्षित अध्ययन है।"

शिक्षक, बालकों की सहायता और उचित निर्देशन द्वारा उनकी समस्याओं को सुलझाने का पूर्णतया प्रत्यन करता है।

छात्रो के शान्तिपूर्वक अध्ययन एवं प्रयोगशालीय क्रियाओं के बहिर्पक्षीय 'दर्शन' तथा प्रभावपूर्ण दिशा-निर्देशन का नाम ही पर्यवेक्षित अध्ययन है।'
 उद्देश्य
वैयक्तिक भिन्नता आधारित
 आवश्यकतानुसार निर्देशन 
 स्वाध्यायशीलता
  समस्या-समाधान
छात्रों की कमजोरी को दूर करना भी इसका उद्देश्य है।
संगोष्ठी परियोजना
 विषय विशेषज्ञ 
 अध्ययन कक्ष
 समय सारणी 
पर्यवेक्षित अध्ययन के गुण-दोष
छात्र अपनी -अपनी क्षमताओं के अनुसार अध्ययन करते हैं। शिक्षक और विद्यार्थी के सम्बन्ध सहानुभूति तथा सहयोग-पूर्ण ।श होते हैं। शिक्षक निर्देशक के रूप में होता है। अध्ययन के प्रति रुचि, कठिनाइयों को सुलझाने की कुशलताएँ आ जाती हैं। सामाजिक भावना का विकास स्वतः ही होता रहता है। इस विधि की सफलता शिक्षक की योग्यता, उसके व्यवहार आदि पर निर्भर करती है। यह विधि अधिक समय लेती है। हिन्दी भाषा-शिक्षण में द्रुत पाठ पुस्तकों के पढ़ाने में इस विधि का प्रयोग किया जा सकता है।
 पर्यवेक्षित अध्ययन में ध्यान रखने योग्य बातें
  प्रदत्त कार्य को समझना , मुख्य बिन्दुओं का पुनरावलोकन व अध्ययन, शब्द कोष को देखना। मुख्य विषय को समझना।
   मुनरों ने छात्रों के स्वतंत्र एवं व्यक्तिगत अध्ययन के लिए 9 नियम निर्धारित किये हैं।

No comments:

Post a Comment


Post Top Ad